Home latest मोक्ष धाम में सफाई अभियान और वृक्षारोपण से बदला नज़ारा

मोक्ष धाम में सफाई अभियान और वृक्षारोपण से बदला नज़ारा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नोख (फलोदी)।
गाँव नोख के मोक्ष धाम में ग्रामीणों और समाजसेवियों के सहयोग से एक विशाल सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान वर्षों से फैली झाड़ियों और जंगली पौधों की कटाई कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया।

ग्रामीणों ने मिलकर 100 से अधिक पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया और मोक्ष धाम को हरियाली से आच्छादित करने का संकल्प लिया। इस अभियान में युवा और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

लंबे समय से मोक्ष धाम जंगली पेड़ों और झाड़ियों से घिरा हुआ था, जिसके कारण शव यात्रा के दौरान ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। समाजसेवियों की इस पहल को सभी ने सराहा और इसे एक मिशाल बताया।

मोक्ष धाम को रमणीय और शांतिपूर्ण स्थल बनाने का संकल्प लेते हुए ग्रामीणों ने कहा कि आगे भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version