Home latest भरतपुर में डीजीपी राजीव शर्मा ने की समीक्षा बैठक

भरतपुर में डीजीपी राजीव शर्मा ने की समीक्षा बैठक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर।
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा आज भरतपुर पहुंचे। आईजी कैलाश चंद विश्नोई और एसपी दिगंत आनंद ने उनकी अगवानी की।

डीजीपी ने रेंज कार्यालय पहुंचकर पौधारोपण किया। इस दौरान आईजी कैलाश विश्नोई ने उन्हें रेंज की कानून-व्यवस्था की जानकारी दी।

एसपी ऑफिस पहुंचने पर डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एसपी सभागार में उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर अपराध समीक्षा बैठक की।

बैठक में भरतपुर रेंज के जिलों – धौलपुर, करौली, डीग और सवाईमाधोपुर के एसपी भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version