लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर – मेधावी छात्राओं के लिए खरीदी गई स्कूटी कबाड़ होने के कगार पर पहुंच चुकी है। सत्र 2023 और 2024 की छात्राओं के लिए यह स्कूटी वितरित होनी थी, लेकिन कई छात्राओं का आरोप है कि उन्हें स्कूटी नहीं मिली है, जबकि उनका नाम लिस्ट में है। आरडी गर्ल्स कॉलेज प्रशासन का कहना है कि प्रथम चरण की छात्राओं को स्कूटी वितरित कर दी गई है और जल्द ही शेष छात्राओं को भी स्कूटी मिल जाएगी।
भरतपुर निवासी छात्रा तनु ने बताया कि उसके द्वारा 2 साल पहले आमंत्रित किया गया था लेकिन अभी तक उसे स्कूटी नहीं मिली है वह कई बार कॉलेज प्रशासन से मिल चुकी है।
छात्रा मीना कुमारी ने बताया कि उसके द्वारा 1 साल पहले स्कूटी के लिए आमंत्रित किया गया था उसका लिस्ट में नाम था लेकिन 1 साल से कई बार चक्कर लगा चुकी है लेकिन उसे भी स्कूटी नहीं दी गई।
आरडी गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुजाता चौहान ने बताया कि इस महाविद्यालय में स्कूटी वितरण का काम सुचारू रूप से चल रहा है सरकार की ओर से प्रथम चरण के लिए 392 स्कूटी आई थी। जिनमें से 332 स्कूटीयों का वितरण कर दिया गया। जो छात्राएं डिफॉल्टर थी उन बच्चियों को स्कूटी नहीं दी गई जिनकी संख्या 60 के आस पास थी। दूसरे चरण में 64 स्कूटीयों का वितरण होना है जिनमें हमारे पास 45 स्कूटी हैं बाकी स्कूटीयों के लिए डीलर को बोल दिया गया है और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का जो काम है वह चल रहा है जल्द ही छात्राओं को स्कूटी दे दी जाएगी।














































