Home latest मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरू कार्यकर्ताओं से रूबरू

मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरू कार्यकर्ताओं से रूबरू

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रियाँबड़ी (नागौर)। मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरू रविवार को रियाँबड़ी पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं से संवाद

राइका बैग स्थित भेरूपुरी महाराज की झाड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कलरू ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से बात कर समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

उठाए गए मुद्दे

  • भंवर सिंह राठौड़ (भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष): क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क और अतिक्रमण की समस्याएँ बताई।

  • किशोर: आसन से श्मशान तक सड़क निर्माण की मांग रखी।

  • मुरलीधर सोनी व रामकिशोर तिवाड़ी: रियाँबड़ी, सेंसड़ा और पादूकलां के निवासियों को टोल मुक्त करने की बात कही।

  • कानाराम मरोठिया, बाबू सिंह परिहारी और दिपेंद्र सिंह परिहार: रियाँबड़ी की मुख्य सड़क और अटलपथ के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताई।

विधायक का आश्वासन

विधायक लक्ष्मण राम कलरू ने कहा कि वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर इन समस्याओं का जल्द समाधान करवाएंगे।

मौजूद रहे

इस मौके पर भंवर सिंह राठौड़ (ब्लॉक अध्यक्ष), महेंद्र नाथ योगी, एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version