Home latest मौसम ने अचानक ली करवट 

मौसम ने अचानक ली करवट 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

तेज आंधी तूफान के साथ बरसात से गर्मी से मिली राहत

निचली बस्तियों में भरा पानी

पुष्कर। ग्यारह करोड़ की लागत से बने बरसाती नाले हुए फेल। नालो की नहीं हुई है सफाई। पहली बारिश में पवित्र पुष्कर सरोवर में बहकर आ रहा है कचरा। नरेगा में एकत्रित की गई मिट्टी एवं पूरा कचरा सरोवर की ओर आ रहा है। स्थानीय प्रशासन को कई बार फीडर की सफाई के लिए तीर्थपुरोहितों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में पाराशर ने पत्र के जारीये मांग करी थी लेकिन सफाई नहीं हुई। जिसकी वजह से फीडर में एक सारा कचरा पुष्कर सरोवर में आ रहा है। सरोवर में प्रतिवर्ष लाखों की तादात में श्रद्धालु आते स्नान पूजा अर्चना करते हैं ऐसे में सरोवर में कचरा आना हिंदुओं की आस्था पर ठेस का कार्य कर रहा है।

पुष्कर में शनिवार की शाम को अचानक ही मौसम ने करवट बदलते हुए तेज आंधी और तूफान के साथ हुई बरसात के चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है तो वही पूरा आकाश बादलों से ढक रखा हे और तेज बरसात होने से लोगों को काफी गर्मी से काफी राहत मिली है करीबन तीन-चार दिनों से भीषण गर्मी के चलते लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल हो गया था लेकिन शनिवार को अचानक ही शाम को मौसम ने करवट बदलते हुए तेज आंधी तूफान के चलते बरसात होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।वही निचली बस्तियों में पानी भर जाने से एक बार फिर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही एक वर्ष पूर्व 11 करोड रुपए के लागत से बने बरसाती नाले फेल हो गए आधे घंटे तक हुई तेज बरसात के चलते परिक्रमा मार्ग सावित्री मार्ग पुराना रंगजी के मंदिर माली मोहल्ले सब जगह पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा वही बताया गया कि बरसाती नाले तो बना दिए गए लेकिन साफ सफाई नहीं होने के कारण बरसाती नालों में गंदगी और कचरा भर जाने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाई जिसके चलते एक बार फिर सड़कों पर पानी भर गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version