Home latest मानव अधिकार आयोग सदस्य ने थाने का निरीक्षण कर पीड़ितों की सुनवाई...

मानव अधिकार आयोग सदस्य ने थाने का निरीक्षण कर पीड़ितों की सुनवाई करने और बैरक में कुलर लगाने के दिए निर्देश

0

 

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग सदस्य ने थाने का निरीक्षण किया

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धरियावद से हितेश पालीवाल

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग राजस्थान जयपुर सदस्य एवं सेवानिवृत न्यायाधीश रामचन्द्रसिंह झाला ने धरियावद थाने का निरीक्षण किया। झाला ने कहा की  कोई भी परिवादी की सुनवाई या प्रताड़ना आदि जैसे मामले को लेकर परेशानी हो रही हो तो ऐसी स्थिति में आयोग से रूबरू, फोन, ई मेल या पोस्ट के माध्यम से अवगत कराने पर उनकी सुनवाई निशूल्क तौर पर न्याय दिलाया जाएगा।

हेतु पुलिस व प्रशासन से भी रिपोर्ट तलब कर जांच कराई जाती है। धरियावद क्षेत्र में जागरूकता के लिए आमजन में अधिक से अधिक जानकारी मिलनी चाहिए ताकि लोगो को न्याय के साथ राहत मिल सके।

पुलिस अधिकारियों के साथ उपखंड अधिकारी भी रहे मौजूद

उन्होनें पुलिस थाने में उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्यौल, पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी, थानाधिकारी शंभूसिंह झाला, एएसआई शिवलाल से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाद में पुलिस थाने का अवलोकन के दौरान बेरक का निरीक्षण जहॉ गर्मी को देखते हुए कुलर लगाने, मालखाने एवं स्ट्रांग रूम के रखरखाव को देखा। थाना परिसर के मेश व्यवस्था, पुलिस जाप्ते के ठहरने की व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया तथा पुलिस एवं प्र्रशासन के अधिकारियों से वार्ता के दौरान उपखंड क्षेत्र के स्थिति की जानकारी ली।
राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग राजस्थान जयपुर सदस्य एवं सेवानिवृत न्यायाधीश रामचन्द्रसिंह झाला ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मानवाधिकार द्वारा उदयपुर संभाग में कई प्रकरणो का निस्तारण किया गया। धरियावद पिछडे क्षेत्र में भी आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी परिवार के साथ शौषण अथवा अत्याचार की स्थिति में सुनवाई नही होने पर पीड़ितों का सहयोग कर आयोग को परिवाद की सूचना दे सकते हैं जिससे उनको समय पर न्याय मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version