लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ब्राह्मणों को संस्कारों के बल पर आगे बढना चाहिए: वासुदेव देवनानी
जयपुर । ब्राह्मणों को अपने संस्कारों को प्रबल करते हुए समाज को दिशा एवं मार्गदर्शन देना चाहिए। ब्राह्मण समाज ने सदैव परहित में कार्य किया है। ब्राह्मण बच्चों को संस्कारित कर भगवान परशुराम जी की तरह जितेन्द्रिय बनना चाहिए। ये विचार आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के समापन के अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘‘ब्राह्मण रत्न’’ सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहे।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुरेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण सर्वहित की बात करता है और सर्वजन सुखाय की भावना से समाज को एक राह दिखाता है। लेकिन अब ब्राह्मणों को भी आगे बढने का अवसर मिलना चाहिए और अग्रणी भूमिका निभाने वाला ब्राह्मण आज पिछड रहा है। उसे भी आगे बढने का अवसर मिलना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि जब ब्राह्मण आगे बढेगा तो देश में सामाजिक समरसता बढेगी और परशुराम जी के बताये हुये रास्ते पर युवाओं को चलना चाहिए।इस अवसर पर विधायक प्रशांत शर्मा ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा और अन्य सामाजिक संगठनों को सामाजिक रूप से संगठित होकर समाज को एकजूट करना चाहिए और लोकतंत्र में अपनी ताकत दिखानी चाहिए। सर्व ब्राह्मण महासभा ने समाज हित में आरक्षण की एक लम्बी लडाई लडी है जिसमें सफलता प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की।
राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर ने कहा कि ब्राह्मण को अब हर क्षेत्र में आगे बढना चाहिए परशुराम जी के विषय में अज्ञानता वश कई विभेद पडे है उन्हे दुर करना चाहिए।
इस अवसर पर गोविन्द पारीक पूर्व अतिरिक्त निदेशक डीपीआर और एड एच सी गणेशिया ने ब्राह्मण और सर्व समाज विषय पर अपने विचार प्रकट किये। सर्व ब्राह्मण महासभा की पूरे देश विदेश में हो रही गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर पुलिस अप अधीक्षक आलोक गौतम, पृथ्वी रोलिंग मिल के एमडी पंडित जगन्नाथ शर्मा, भाजपा नेता श्री शैलेन्द्र भार्गव, प्रो. मेघेन्द्र शर्मा, राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव महावीर शर्मा, योग गुरू ढाकाराम आर.जे. कार्तिक शर्मा, समाज सेवा में कन्हैया लाल शर्मा ,सुनील कुमार शर्मा, एसएच ओ प्रदीप शर्मा, समाजसेवी नरेश आत्रेय, दीनदयाल शर्मा, स्कूल संचालक भगवान भारद्वाज, फर्स्ट इंडिया के डिजिटल हैड शिशिर अवस्थी, अतिरिक्त कमिश्नर जीएसटी कौशल भारद्वाज, समाज सेवी शैलेन्द्र शर्मा, राजस्थान टेंट डीलर्स समिति के प्रदेशादख्यक रासविहारी मिश्रा ,विधानसभा अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद शर्मा, पत्रकार ललित शर्मा, पत्रकार सुरेन्द्र कुमार स्वामी, भू वैज्ञानिक डॉ विनय भारद्वाज, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के निजी सचिव विजय शर्मा,समाज सेवी कैलाश चंद शर्मा, चिकित्सा में अमृता श्रृंगी, डॉ. निशा गौड़, जीएसटी विभाग के सलाहकार अरविन्द मिश्रा, चिकित्सक डॉ. लोकेश शर्मा, डॉ. सुनील ढंड़, केप्टन अनिल शर्मा, पारिक समाज से लक्ष्मीकांत पारीक, फ़िल्म निदेशक अजय शर्मा, समाजसेवी अनुराग शर्मा, पार्षद करण शर्मा, डॉ रानी दाधिच, टैरो कार्ड विशेषज्ञ आचार्य हिमानी शास्त्री, खाटूश्याम समिति के सचिव सुरेश पारीक,कोरियर सेवा में प्रताप राजपुरोहित, चिकित्सा में डॉ. कुलदीप शर्मा, पत्रकारिता गिरधारी लाल पारीक, संस्कृत शिक्षा में डॉ विजय कुमार दाधिच, व्यवसाई राजेश कुमार शर्मा, महेश पारीक, लोकेश शर्मा, सर्वेश्वर कुमार शर्मा, अशोक कुमार भारद्वाज, हिमांशु शर्मा, आशुतोष मिश्रा, हृदयेश चतुर्वेदी, आदित्य शर्मा, महिमा शर्मा, अर्चना भरत जोशी, नाड़ी वैद्य शंभू लाल शर्मा, प्रो. मनीषा शर्मा, गोपाल मिश्रा, रमेश शर्मा, दीपक तिवाड़ी, गजेन्द्र शर्मा, गिर्राज दाधिच, सुश्री मेघना , डॉ. अनिल जोशी, भैरूलाल, रग्बी प्लेयर सुश्री भूमिका शुक्ला, ज्योतिषी कार्तिक शर्मा, नर्शिंग कर्मी रजनीकांत भारद्वाज, समाजसेवी महेश शर्मा को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, साफा व दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यापर्ण, दुपटटा व साफा पहनाकर कर स्वागत किया। जिसमे प्रमुख रूप से गब्बर कटरा, दिनेश शर्मा , अनिल सारस्वत और कमलेश शर्मा थे ! अन्त मे हरिप्रसाद शर्मा ने अतिथीयों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सैंकडो विप्र बंधु उपस्थित थे।