Home latest मन की बात कार्यक्रम की 121वीं कड़ी में मोदी ने पहलगाम आतंकी...

मन की बात कार्यक्रम की 121वीं कड़ी में मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर व्यक्त की गहरी संवेदनाएं:— मदन राठौड़

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, ​जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए देशवासियों को यह विश्वास दिलाया कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा और न्याय मिलकर ही रहेगा। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम् जवाब दिया जाएगा। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की विश्व के सभी बड़े देशों ने कठोर निंदा की है। पूरा विश्व, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में, 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में देश की कला, प्रतिभा और परिश्रमी व्यक्ति का हौंसला बुलंद करते है। इस बार मन की बात कार्यक्रम की 121वीं कड़ी में पीएम मोदी ने राजस्थान जितेंद्र सिंह राणावत की मेहनत पर चर्चा की। राणावत ने हमारे राजस्थान में लीची उगाने में सफलता प्राप्त की है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। मन की बात कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय को भी जोड़ा गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि पीएम मोदी ने महान वैज्ञानिक डॉ के कस्तूरीरंगन को श्रद्धाजंलि अर्पित की। वहीं साइंस और टेक्नोलोजी की सहायता से हमारे देश को मिली सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि इन ​वैज्ञानिकों की सहायता से हमने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया। पीएम मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने की अपील की। पिछले साल शुरू किए गए अभियान के तहत देशभर में 140 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए गए। पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में ग्रीन एरिया बढ़ने, साबरमती नदी और कांकरिया झील पर पुनर्निर्माण करने से आए बदलाव पर भी चर्चा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभावान और परिश्रमियों की कमी नहीं है। जहां चाह है, वहां राह है। कर्नाटक के बागलकोट में रहने वाले श्रीशैल तेजी ने मैदानों में सेब उगा दिया, वहीं सेब के लिए मशहूर किन्नौर में केसर का उत्पादन, केरल के वायनाड में भी केसर का उत्पादन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इसी तरह लीची भी बिहार, पश्चिम बंगाल या झारखंड में लगती है, लेकिन दक्षिण भारत और राजस्थान में भी लीची का उत्पादन किया जा रहा है। मोदी ने बिहार के चंपारण सत्याग्रह की भी चर्चा की।
पीएम मोदी ने देश की विविधताओं, गौरवशाली परंपराओं और नई उपलब्धियों की बात की। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, रामकुमार वर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, गुरवीर बराड, भाजपा नेता औंकार सिंह लखावत, भाजपा उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, सरदार अजयपाल सिंह, नाहर सिंह जोधा,भाजपा महामंत्री दामोदर अग्रवाल, जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगड़ी, संतोष अहलावत, भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, स्टेफी चौहान, अजीत मॉडण, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, रजनीश चनाना सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version