Home crime मकराना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 550 ग्राम अफीम व 500 ग्राम...

मकराना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 550 ग्राम अफीम व 500 ग्राम डोडा चुरा व 9000 रूपये नगद किए जप्त

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ग्राम मनाना से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व मोटर साईकिल को भी किया गया जप्त

मकराना। पुलिस ने ग्राम मानना में अवैध मादक पदार्थ 500 ग्राम अफीम, 500 ग्राम डोडा चूरा व 9000 रूपए नगद जप्त किए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व मोटर साइकिल को भी बरामद किया है। मकराना थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक डीडवाना कुचामन हनुमान प्रसाद के निर्देश पर थानाधिकारी के सुपरविजन में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में मय पुलिस जाप्ता के लॉकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई हेतु थाना से रवाना होकर ग्राम कालवा के पास पहुंची तो जरिये मुखबीर से अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस कार्रवाई करने हेतु ग्राम मनाना पहुंची। जहां पर अवैध मादक पदार्थ 500 ग्राम डोडा चूरा व कुल 550 ग्राम अफीम व 9000 रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार व मोटर साईकिल को जप्त करते हुए आरोपी राजेन्द्र विश्नोई उर्फ राजु पुत्र लेखराम विश्नोई निवासी विश्नोईयों की ढाणी मनाना, रामेश्वर बबाल पुत्र शिवकरण राम जाट निवासी धीरसर, सुनिल विश्नोई पुत्र भुगानाराम विश्नोई निवासी हुडीया, मुकेश विश्नोई पुत्र पथराज विश्नोई, निवासी विश्नोईयों की ढाणी मनाना गिरफ्तार किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version