मकराना में गंगा जल संरक्षण जन अभियान का समारोह पूर्वक शुभारम्भ

0
133
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 अब्दूल सलाम की रिपोर्ट

 मकराना नगर परिषद क्षेत्र में गुरूवार को राज्य सरकार के निर्देश पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का समारोह पूर्वक शुभारम्भ किया गया। इस दौरान पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर नगर परिषद के कार्मिकों सहित मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिकों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। यह अभियान आगामी 20 जून तक वृहद स्तर पर नगर परिषद क्षैत्र में चलाया जायेगा। जिसको लेकर नगर परिषद की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।

नगर परिषद आयुक्त श्रवण कुमार चौधरी ने उपस्थित कार्मिकों एवं नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ वायु के लिए पौधों को संरक्षित किया जाना अति आवश्यक है पौधे संरक्षित रहेगे तो घरती का प्रत्येक जीव सुरक्षित रहेगा। पर्यावरण सुरक्षा पर हर एक मनुष्य को सार्थक प्रयास किये जाने की जरूरत है। उन्होने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नियमित रूप से जल स्त्रोतो की सफाई का कार्य एंव इनकी मरम्मत करवाई की जानी चाहिए, जल स्त्रोतों मे पानी संग्रहित के मार्गो में कभी भी व्यवधान उत्पन नही होना चाहिए, ताकि जल स्त्रोंतों में बारिश का पानी एकत्रित होने में किसी भी प्रकार की रूकावट नही हो। नगर परिषद आयुक्त चौधरी ने उपस्थित जनों को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को लेकर संकल्प दिलाया, साथ ही उन्होने पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए उपस्थित जनों को शपथ दिलाई। सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान के दौरान नागरिकों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताई गई।

इस अभियान के दौरान नागरिकों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान से अवगत करवाते हुए इसके त्याग का आव्हान किया गया। साथ ही शहर के सौन्दर्यकरण को लेकर नागरिकों से आग्रह किया गया कि कचरा निर्धारित स्थान पर डाले तथा सड़़कों पर नहीं फेके। साथ ही घर घर कचरा संग्रहण के लिए आने वाले नगर परिषद के ऑटो टीपर वाहनों में कचरा डाले, ताकि शहर के सौन्दर्य में निखार आ सकें। इस अभियान के दौरान सहायक अभियंता सहदेव कुमार सबल, कार्यालय अधीक्षक असफाक अहमद, सफाई निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राठौड़, कनिष्ठ अभियन्ता ऋषिराज देवड़ा, हंसराज मीणा, कार्यालय सहायक बरकतुल्लाह, एसबीएम इंजीनियर वीरेन्द्र जाट, एमएसआरजीवाई योजना के जेटीए सुगन सिंह, शंकर यादव एव टीम तथा नगर परिषद के सफाई कार्मिक मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here