Home latest महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांधी राखियां, सीएम ने दिए उपहार

महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांधी राखियां, सीएम ने दिए उपहार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री निवास पर शुक्रवार को जयपुर शहर से बड़ी संख्या में आई बहनों ने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा को भी बहनों ने रक्षासूत्र बांधा।

बहनों का ये रक्षासूत्र आशीर्वाद होता है

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षासूत्र में बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद होता है और इससे और अधिक कार्य करने की ताकत मिलती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं के संचालन हेतु बहनों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आई बहनों ने रक्षाबंधन पर्व के पारंपरिक लोकगीत भी गाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version