लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित श्री महेश शिक्षा सदन में शनिवार को “माइंड एंड सोल एक्सपो 2026” के तहत साइंस एग्जीबिशन और महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया। सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करते हैं।
साइंस एग्जीबिशन में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा स्रोत, तकनीकी नवाचार और दैनिक जीवन में विज्ञान से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए। महाशिवरात्रि के अवसर पर भजन, शिव स्तुति, नृत्य और काव्य-पाठ प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश नराणीवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया सहित अन्य सदस्य और विद्यालय परिवार ने अतिथियों का पुष्पमालाओं और स्मृति-चिन्हों से स्वागत किया। प्रधानाचार्य अमिता नवाल ने धन्यवाद उद्बोधन प्रस्तुत किया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन की प्रशंसा की और कहा कि यह आयोजन ज्ञान और संस्कारों का उत्कृष्ट संगम है।















































