Home latest महेश नवमी महोत्सव 2025

महेश नवमी महोत्सव 2025

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

हास्य हंगामा (कवि सम्मेलन) 1 जून को, पोस्टर का किया विमोचन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्री नगर माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित महेश नवमी महोत्सव 2025 के कार्यक्रमो के तहत माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम एवं सत्कार ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान मे आगामी 1 जून को हरणी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम में सांय 8.30 बजे से हास्य हंगामा (कवि सम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, मंत्री संजय जागेटिया, महेश नवमी महोत्सव संयोजक पार्षद राधेश्याम सोमानी, उपाध्यक्ष अभिजीत सारडा, महावीर समदानी, माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष सीए सुनील सोमानी, संयोजक प्रदीप लाठी के आतिथ्य मे स्थानीय महेश छात्रावास में किया गया।

मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की हास्य हंगामा मे राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त हास्य कवि जिन्होंने विश्व के कई मंचों पर अपना कविता पाठ कर राज्य का गौरव बढ़ाया है, पदम् श्री सुरेन्द्र शर्मा दिल्ली, सुरेश अलबेला कोटा, महेश दुबे मुम्बई, गोविन्द राठी एमपी, अपनी कविताओं, श्रृंगार, देशभक्ति, आध्यात्मिक, गीत, गजल, काव्य पाठ कर समाजजनो को आनंदित करेंगे। आयोजन की व्यापक तैयार जोरो से चल रही है। विमोचन मे सह संयोजक सुरेश बिरला व केजी राठी, कोषाध्यक्ष गोपाल नरानीवाल, संगठन मंत्री प्रमोद डाड, सुभाष लढ़ा, दीपक समदानी, अभिषेक बाहेती, नवनीत तोतला, मोहित सोमानी, मुकेश जागेटिया, आशीष लढ़ा, निखिल बिरला, मोहित सोडाणी, नवीन काकाणी, साक्षी आगाल, दीक्षा गट्टाणी, कनुप्रिया बाहेती, रजत गगरानी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version