Home latest महात्मा गांधी अस्पताल में नवाचार: वृद्ध मरीजों को मिलेगी विशेष पौष्टिक...

महात्मा गांधी अस्पताल में नवाचार: वृद्ध मरीजों को मिलेगी विशेष पौष्टिक डाइट

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर (रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक)।
महात्मा गांधी चिकित्सालय (MGH), जोधपुर में मानव सेवा की एक नई पहल करते हुए हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट द्वारा रामाश्रय वार्ड में भर्ती वृद्ध मरीजों के लिए निःशुल्क विशेष पौष्टिक डाइट सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की गई है।

ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी को प्रार्थना पत्र सौंपकर अनुमति मांगी गई। डॉ. भाटी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से इस सेवा को शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि ट्रस्ट गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से थैलेसीमिया वार्ड में प्रतिदिन बिस्किट, जूस, लस्सी एवं फल वितरण की सेवा संचालित कर रहा है। इसी क्रम में अब रामाश्रय वार्ड के बुजुर्ग मरीजों के लिए भी यह सेवा स्थायी रूप से शुरू की जा रही है।

यह सेवा श्रीमती तेज कंवर, किचन विभाग प्रभारी (MGH) के सानिध्य एवं नेतृत्व में संचालित होगी। बताया गया कि तेज कंवर की प्रेरणा और प्रयासों से थैलेसीमिया वार्ड में पहले से ही नियमित पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर रामाश्रय वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी, वार्ड प्रभारी रेखा शर्मा तथा हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की सदस्य नीलम जैन उपस्थित रहीं। सभी ने इस मानवीय पहल की सराहना की।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने कहा कि रामाश्रय वार्ड 25 मई 2026 को प्रारंभ किया गया था और हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की यह पहल वृद्ध मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने इस सेवा भावपूर्ण कदम का स्वागत किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version