Home latest वीर सावरकर जयंती पर भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित

वीर सावरकर जयंती पर भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

लोसल (सीकर), ओम प्रकाश सैनी।
लोसल स्थित महेश्वरी भवन में भारत विकास परिषद द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वीर सावरकर जयंती के उपलक्ष में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीर सावरकर एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रांत अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जिला समन्वयक गणेश नारायण शर्मा तथा जिला सह समन्वयक डॉ. आर.एस. जाजू ने वीर सावरकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा, पारदर्शिता, महिला सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और संस्कारों के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान भारत विकास परिषद शाखा लोसल की महिला संयोजक प्रिया चौधरी ने कहा कि वह परिषद के प्रकल्प—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण—को पूर्ण निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी।

समारोह में नवनियुक्त सदस्यों एवं अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष सूरजमल जाटोलिया ने गत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। वहीं शाखा अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव श्रवण सिंह भीराणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version