लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। समीपवर्ती ग्राम पंचायत मेवड़ा स्थित श्री सिद्ध शिरोमणि अच्छीनाथजी महाराज की तपोभूमि एवं अच्छीनाथजी महाराज मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन महंत पीर योगी श्री सोमनाथजी महाराज की आठवीं पुण्यतिथि बड़े श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर विशाल सत्संग, संत समागम एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम साधु-संतों के सानिध्य में संपन्न हुआ। गुरु पूजा के पश्चात गुरुजी की प्रतिमा पर उनके अनुयायियों द्वारा सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित किए गए। धार्मिक अनुष्ठानों और सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर राजस्थान सहित गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, अजमेर, नागौर, सीकर, जोधपुर, पाली एवं भीलवाड़ा से पधारे साधु-संतों ने सहभागिता की। महंत पीर योगी लक्ष्मणनाथ महाराज ने गुरुपीर सोमनाथ महाराज की समाधि का विधिवत पूजन किया। सत्संग में संत योगेश्वरों द्वारा भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
आए हुए संतों एवं अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पीर योगी मंगलनाथ महाराज (राताढूंढा), पीर योगी नारायणनाथ महाराज (रासमंडी), महंत डॉ. गिरवरनाथ महाराज (पलासानी), महंत संतनाथ महाराज (पंजाब), महंत पीर योगी रामनाथ महाराज (खेड़ा धूणा), महंत सूरजपुरी महाराज (अरनियाला) सहित अनेक संत-महात्माओं का सानिध्य रहा।
इसके अतिरिक्त महंत रामनिवासजी महाराज (पो धाम), महंत योगी पुष्करनाथ महाराज (जसनगर), महंत जयरामगिरी महाराज, महंत योगी पर्वतनाथ महाराज, संतश्री रामस्नेही धीरजरामजी महाराज (पुष्कर), नागा बाबा मणिगिरी महाराज, कबीर आश्रम की महंत उमा बाईजी महाराज, संतोष दासजी महाराज, महंत रतननाथ महाराज, सथानी महाराज, धर्मनाथ महाराज, मंदिर पुजारी हनुमाननाथ, पंडित सुरेश व्यास सहित अनेक संत व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़, थानाधिकारी उमाशंकर, गौ रक्षा दल अध्यक्ष शैलेंद्र उपाध्याय, गोरक्षा दल मीडिया प्रभारी शेखर सारस्वत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अंत में संत समागम के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया।