लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया) महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए किए गए बलिदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल, निवर्तमान महापौर सौम्या गुर्जर सहित भाजपा के जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रधर्म का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी युवाओं सहित पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।















































