Home latest महाप्रसादी बना लगाया भोग

महाप्रसादी बना लगाया भोग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे के वीर तेजाजी मंदिर परिसर में ग्रामीणों एवं तेजाजी विकास समिति की ओर से पंचायती रसोई का आयोजन किया गया।  ग्रामीणों एवं विकास समिति द्वारा तेजाजी महाराज के पूड़ी व मालपुवें महाप्रसादी का भोग लगाकर बाबा से कस्बे सहित क्षेत्र में खुशहाली, सुख समृद्धि, शांति एवं अच्छी बारिश होने की कामना की। इससे पूर्व गत रात्रि तेजाजी का जागरण एवं महाप्रसादी की पूर्व बेला पर अलगोजा की धुन पर भजन कीर्तन किए गए। तेजाजी महाराज की भव्य झांकी सजाई गई। गांव में ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांवो की एकजुटता व भाईचारे की एक नई मिसाल स्थापित होती है।बाद में भक्त जनों एवं श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी जिमाई गईं| तेजाजी महाराज के भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ली। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुदामा मीना, चारभुजा नाथ समिति अध्यक्ष शेरसिंह सोलंकी, राजूलाल धाकड़, दीपक धाबाई, मनीष गुर्जर, चेतराम धाकड़, सुरेन्द्र जैन, भगवान माली, सुनील जैन, हेमराज, सेवक कमलेश गुर्जर, दीपक सैन, प्रकाश चंद सहित पलाई, हुकमपुरा के ग्रामीण महिला पुरूष एवं बच्चे मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version