Home latest जयपुर में कांग्रेस का ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ पैदल मार्च

जयपुर में कांग्रेस का ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ पैदल मार्च

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

स्वर्णिम चतुर्वेदी

जयपुर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देश में कथित “वोट चोरी” का खुलासा किए जाने के बाद भाजपा पर इस मुद्दे को दबाने का आरोप लगाते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर से शहीद स्मारक तक ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ पैदल मार्च निकाला गया।
मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक, प्रत्याशी, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

डोटासरा के आरोप

डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी ने बड़े पैमाने पर फर्जी वोट से भाजपा के सत्ता में आने का खुलासा किया है।

“दिल्ली में भाजपा की सरकार पूरी तरह फर्जी वोटों से बनी है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर के नाम पर विपक्ष समर्थक लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा रही है और चुनाव आयोग डिजिटल वोटर लिस्ट का डेटा देने से बच रहा है।

आगामी कार्यक्रम

डोटासरा ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर व्यापक जन आंदोलन करेगी।

  • 14 अगस्त 2025 को सभी जिला मुख्यालयों पर रात 8 बजे ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ कैंडल मार्च

  • इसके बाद जन जागरण अभियान और गांव-गांव तक पहुंचने की योजना

डोटासरा ने भाजपा नेतृत्व को “तानाशाह” बताते हुए कहा कि वे संविधान का उल्लंघन कर सत्ता में बने रहने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version