Home latest मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का मदन राठौड़ ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का मदन राठौड़ ने किया स्वागत

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,। (आर एन सांवरिया) राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यालय में मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मध्यप्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला सहित मध्य प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा कार्यालय आने पर एमपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और दोनों उपमुख्यमंत्री का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान मध्यप्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पंचौरी और पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल सुमित पंचौरी का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version