डॉ मेधावी न्यूट्रिफिट एवं गौतम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में “मधुमेह एवं मोटापा दिवस” के अवसर पर वाल्काथॉन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स, रोली अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर इस वाल्काथॉन का शुभारंभ किया।
गौतम हॉस्पिटल की सीईओ राज्यश्री गौतम ने सबका स्वागत किया, मुख्य अतिथि रोली अग्रवाल ने बताया कि खानपान का असंतुलन एवं हमारी जीवन शैली मोटापा एवं मधुमेह रोग का मुख्या कारन है। उन्होंने डॉक्टर मेधावी के जन जागरण हेतु किये गए इस कदम को सराहनीय बताया ।
डॉ मेधावी न्यूट्रिफिट के संस्थापक एवं निदेशक डॉ मेधावी दीक्षित ने बताया कि दुनिया में भारत मधुमेय में नंबर एक, बच्चों में मोटापे में दूसरे नंबर पर है।
भारत कुपोषण के तिहरे बोझ से ग्रसित है। यह एक चिंता जनक स्थिति है। इस अवसर पर प्रतिभागियों का निशुल्क ब्लड शुगर, बॉडी कंपोजिशन एंड हैंड क्लिप की जाँच की गई।
4 किलोमीटर की इस वाक में शहर की गणमान्य लोग शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से विद्या जैन, साधना गर्ग, डॉ अनीता गौतम, डॉ निशांत दीक्षित, डॉ सचिन शर्मा, सरिता सिंह, दीपा माथुर, रानू श्रीवास्तव, शिल्पी शाह, शिल्पा सारा, रितु शर्मा, योजना सिंह, अर्चना डालमिया, गुंजन पाटोदिया, डॉ महिमा शर्मा एवं मैराथन रनर मेनू लुनिया, एडवोकेट प्रियदर्शनी सिंह, रितु मेहरा एवं जेवियर कॉलेज नेवटा के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। डॉ महिमा गौतम ने उपस्थित आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
