Home latest मदनलाल जाट ने जेआरएफ में ऑल इंडिया 73वीं रैंक हासिल की

मदनलाल जाट ने जेआरएफ में ऑल इंडिया 73वीं रैंक हासिल की

0

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। रेनवाल क्षेत्र के बासड़ी खुर्द निवासी मदनलाल जाट पुत्र श्रवण लाल जाट ने जेआरएफ में ऑल इण्डिया 73 वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता पर मदनलाल जाट को क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जानकारी के अनुसार एनटीए
(नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ) ने जुलाई 2024 में सीएसआईआर-यूजीसी-नेट की परीक्षा आयोजित करवाई थी। उसमें मदनलाल जाट की केटेगरी फर्स्ट (जेआरएफ- असिस्टेंट प्रोफेसर पीएचडी ) के साथ जेआरएफ में ऑल इंडिया रैंक 73 के साथ चयन हुआ है। इससे पहले मदनलाल ने शहीद भगत सिंह पी. जी.गर्ल्स कॉलेज हिंगोनियाँ (जयपुर ) में बीएससी ( मैथ्स ) संकाय में अध्यापन कार्य, बगरू महिला पी. जी. गर्ल्स कॉलेज और पूजा पी. जी गर्ल्स कॉलेज ढाकावाला बोबास (जयपुर ) में बीएससी (मैथ्स) संकाय में अध्यापन कार्य करवाया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version