Home latest माता जानकी व रघुनाथ जी को चढ़ाई लहरिया की पोशाक

माता जानकी व रघुनाथ जी को चढ़ाई लहरिया की पोशाक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां वर्तमान में चल रहे सावन मास के चलते राम रघुनाथ मंदिर में माता जानकी एवं राम रघुनाथ जी भगवान को महिला भक्तों द्वारा लहरिया की पोशाक चढ़ाई गई। पंडित अमित भारद्वाज द्वारा माता जानकी व रघुनाथ जी का पंचामृत से अभिषेक कर लहरिया की पोशाक धारण करा श्रृंगार किया। राम रघुनाथ मंदिर के रमेश जांगिड़ ने बताया कि तीज का त्योहार नजदीक आते ही महिला भक्तों द्वारा माता जानकी व राम रघुनाथ जी को गुलाबी रंग की पोशाक लहरिया व श्रृंगार सामग्री चढ़ाई गई।

सुबह भगवान की परिक्रमा करते हुए महिलाओं ने भजन गाए। जानकी जी व रघुनाथ जी के लहरिया धारण करने के साथ ही बाजार मे महिला भक्त भी विभिन्न रंग के लहरिया में नजर आने लगी है। रघुनाथ मंदिर की गायत्री देवी ने इस अवसर पर महिलाओं को लहरिया का महत्व समझाते हुए कहा कि लहरिया सौभाग्य निशानी है, लहरिया बिना सावन अधूरा है। इधर बाजार में भी कपड़े की दुकानों पर विभिन्न प्रकार के लहरिया दिखने लगे हैं। लहरिया खरीदने के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आने लगी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version