लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। कस्बे के माहेश्वरी समाज भवन में रविवार को पंखुड़ी फाउंडेशन की ओर से सर्व समाज विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में सर्व समाज के कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले एवं नीट उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया जाएगा। रेनवाल बड़े मंदिर के महंत डॉ जुगलकिशोर शरण महाराज सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
पंखुड़ी फाउंडेशन के संस्थापक द्वारका प्रसाद वाल्मीकि ने बताया कि समारोह में अतिथि के तौर पर सांसद राव राजेंद्र सिंह के पुत्र देवायुष सिंह, बगरू विधायक डॉ कैलाश वर्मा, पूर्व फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत, एनएचएआई के महाप्रबन्धक अजय आर्य को आमंत्रित किया गया है।
इस दौरान संस्थापक द्वारका प्रसाद, अध्यक्ष पूजा जांगिड़, संरक्षक सुनीता ककरालिया, रणजीत सारसर, सलाहकार घनश्याम कुमावत, दौलत सिंह खंगारोत, रामगोपाल गोयल, बनवारी प्रजापत भी मौजूद रहेंगे।
