लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों में भजन संध्या, महा आरती और भंडारा हुआ संपन्न
सीकर ,लोसल : लोसल कस्बे के रामानंद आश्रम परमानंद धाम में सत्यानंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आयोजन में आश्रम के पीठाधीश्वर आकाशा नंद गिरी की उपस्थिति रही।
शनिवार को हुआ समाधि श्रृंगार और महा आरती
पुण्यतिथि पर शनिवार को दोपहर में समाधि श्रृंगार, पूजन और हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम को महा आरती और शिवअर्चना संपन्न हुई।
रात्रि में भव्य भजन संध्या
आश्रम परिसर में रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित एवं स्थानीय गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम देर रात्रि तक चलाकर श्रोताओं को जोड़े रखा।
रविवार को हुआ भंडारा
रविवार को आश्रम में भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने समाधियों के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
आगामी धार्मिक कार्यक्रम
आश्रम में विवेकानंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि 25 और 26 जनवरी को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगी। इसके बाद 1 फरवरी को शेखावाटी के प्रसिद्ध संत परमहंस बाबा परमानंद की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जाएगी।
इस अवसर पर प्रातः समाधि पूजन, मुख्य मार्गों से भव्य शोभा यात्रा, दोपहर में समाधि श्रृंगार, रुद्राभिषेक और हवन, तथा रात्रि में विशाल शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा। अगले दिन 2 फरवरी को भंडारा के साथ समारोह संपन्न होगा।