Home latest लोकतंत्र मजबूत करने को दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

लोकतंत्र मजबूत करने को दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ट्राई साईकिल रैली निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के अलीगढ़ पंचायत मुख्यालय पर देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को पंचायत समिति स्तर पर ट्राई साईकिल रैली का आयोजन किया गया। मतदाताओं में जागरूकता लाने हेतु ट्राई साईकिल रैली को समिति विकास अधिकारी विजय सिंह सिरोहिया एवं अतिरिक्त विकास अधिकारी शंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया एवं दिव्यांग जनो को माला एवं साफ़ा पहनाकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक स्वीप कार्यक्रम सह प्रभारी कपिल कुमार गौतम ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने हेतु रैली राउमावि अलीगढ से प्रात: 10 बजे रवाना हुई जो मुख्य मार्गों से गुजरकर एसबीआई बैंक, पुराने हॉस्पिटल, बाला किला चौराहा होकर बस स्टैण्ड होते हुए पंचायत समिति पहुंचकर विसर्जित हुई। उक्त रैली में दिव्यांग मतदाता राजेन्द्र कुशवाह, गणेश कुशवाह, जगदीश सैनी, सलीम, बाबू, मुकेश सैनी , राजेश कुमार सहित कई दिव्यांग मतदाता उपस्थित थे। ट्राई साइकिल रैली में सहायक विकास अधिकारी मदन लाल रैगर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कुमार जैन, ग्राम विकास अधिकारी धर्मेन्द्र नायक, कनिष्ठ सहायक राजू लाल बैरवा गणपत गुर्जर, जिनेश जैन, बीएलओ ,राजीविका समूह की महिलाएं, एएनएम, नन्द किशोर सैनी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version