Home rajasthan ईसरदा बांध के डूब क्षेत्र के लोगों का धरना जारी

ईसरदा बांध के डूब क्षेत्र के लोगों का धरना जारी

0

 

ईसरदा बांध डूब क्षेत्र के किसानों का पड़ाव जारी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के बनेठा पंचायत क्षेत्र के मालियों की झोंपड़ियां गाँव मे ईसरदा बांध निर्माण क्षेत्र मे अधिग्रहित भूमि का मुआवजा 2014 के स्थान पर वर्तमान डीएलसी एवं परिसमम्पतियो की दर से दिए जाने की मांग को लेकर डूब क्षेत्र के किसानो का आठ दिन से पडाव जारी है। किसान नेता रामेश्वर चौधरी ने बताया कि ईसरदा डूब क्षेत्र के किसान अपनी मांगों को लेकर दिन रात पडाव क्षेत्र मे डटे हुए है। जिससे अभी दीपावली का कार्य काज छोडकर पीडित महिला किसान अपना उचित मुआवजा व अन्य मांगो को लेकर आठ दिन से पडाव स्थल पर बैठी हुई है।लेकिन अभी तक सक्षम अधिकारियों से वार्ता सफल नही होने के कारण मांगो पर सहमति नहीं बन पाई है। किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष जमनालाल माली ने बताया कि मुआवजा 2014 के स्थान पर वर्तमान डीएलसी एवं परिसम्पतियों का दर से मुआवजा दिया जाए जब-तक मुआवजा नहीं दिया जायें तब तक खेती-बाड़ी की जमीन एवं आजीविका के संसाधनों को खुर्द-बुर्द नहीं करें।
पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन के लिए स्थान की उपलब्धता मूलभूत सुविधाओं युक्त दिया जायें। रामेश्वर चौधरी ने यह भी बताया कि जिला अध्यक्ष गोपीलाल डोड़वाडी के नेतृत्व में गुरुवार को ज़िला कलेक्टर टोंक को ज्ञापन सौंपा जाना प्रस्तावित है। उसके बाद जिले भर के किसानों को ईसरदा बांध डुब क्षेत्र के किसानों के सहयोग के लिए अभियान चलाया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version