Home latest गोमा सागर कांग्रेस एससी विभाग की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

गोमा सागर कांग्रेस एससी विभाग की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेश लिलोठिया ने महिला कांग्रेस,एससी विभाग की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जयपुर शहर की पूर्व उपाध्यक्ष को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सागर को सीकर सम्भाग की जिम्मेदारी दी गई है। सागर की नियुक्ति पर कांग्रेस कांग्रेस के नेताओं ने बधाई दी है। कांग्रेस में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी सागर ने शीर्ष नेतृत्व एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेश लिलोठिया , राष्ट्रीय समन्वयक के राजू का आभार जताते हुए कहा कि वे अनुसूचित जाति के मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगी और शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई, जिम्मेदारी को अपने पूर्ण सामर्थ्य से कार्य  करेगी। वे संविधान से छेड़छाड़ करने के प्रयास को विफल करने और ईवीएम हटाने की मुहिम में आमजन को अवगत कराने के लिए शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार जनजागरण शुरू किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version