लायंस क्लब भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी द्वारा निःशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर 

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 भीलवाड़ा | (पंकज पोरवाल)

लायंस क्लब भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी ने “आओ खुशियां बांटें एवं सेवा ही हमारा धर्म है” अभियान के तहत लियो क्लब टेक्सटाइल सिटी के सहयोग से रविवार को निःशुल्क विशाल हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर आयोजित किया। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक महेश छात्रावास, नेहरू रोड, भीलवाड़ा में किया गया।

अपोलो हॉस्पिटल अहमदाबाद की एक्सपर्ट टीम का सहयोग

शिविर प्रभारी लायन विजय डाड ने बताया कि शिविर में अपोलो हॉस्पिटल अहमदाबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दरिया सिंह अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ मौजूद रहे और मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। साथ ही फिजियोथेरेपी की सेवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

100 से अधिक मरीजों को लाभ

शिविर में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 100 मरीजों ने हड्डी एवं जोड़ रोग संबंधी जांच और परामर्श का लाभ उठाया।

शुभारंभ एवं विशेष सहयोग

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रांतपाल दिलीप तोषनीवाल, उप प्रांतपाल निशांत जैन, पूर्व रीजन चेयरमैन राकेश पगारिया, आर.पी. बल्दुआ, जॉन चेयरमैन चांदमल सोमानी तथा महेश सेवा समिति से ओम नरानीवाल, सत्यनारायण मूंदड़ा, ओमप्रकाश मालू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।

शिविर में विशेष सहयोग देने वालों में अशोक शर्मा, रमेश काकरवाल, गोपाल अजमेरा, प्रमोद डाड, कुणाल ओझा, धर्मेंद्र गंगवाल, अजय जैन, कैलाश काबरा, सत्यवती शर्मा, रेखा गगड़, खुशबू काकरवाल और रीना जोशी शामिल रहे।

जीवनशैली पर विशेषज्ञ की राय

डॉ. दरिया सिंह ने बताया कि आजकल लोगों द्वारा संतुलित आहार पर ध्यान न देना और फास्ट फूड की बढ़ती प्रवृत्ति हड्डियों और जोड़ से संबंधित बीमारियों के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली और पौष्टिक आहार अपनाने पर जोर दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here