लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) जीव मैत्री सेवा संस्थान, सुभाष नगर जैन श्री संघ के अध्यक्ष हेमंत कोठारी व अखिल भारतीय शांत क्रांति महिला मंडल की अध्यक्ष लीला कोठारी के सानिध्य में सुभाष नगर स्थित लायंस आई हॉस्पिटल में छाछ वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मनीष बम्ब ने बताया की लायंस आई हॉस्पिटल में आये मरीजों, परिजनों व राहगीरों को ऑर्गेनिक छाछ पिलाई गई जिसमें लायंस अस्पताल के डॉक्टर तथा नर्स और अस्पताल में कार्य करने वालों के सहयोग से छाछ वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से की गई तथा डॉक्टर अंजू बोरिया को छाछ पिलाकर इसका शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम मे उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारू, जिला अध्यक्ष मनीष बम्ब, नेहा छाजेड़, सरोज छाजेड़, सीमा डाँगी, सरोज लोढ़ा, संगीता बापना, रूपा मेहता, कैलाश शर्मा ने भी शामिल हो कर सेवा का लाभ लिया। मनीष बम्ब ने बताया ये छाछ पिलाने का कार्यक्रम ग्रीष्म काल मे निरंतर चलता रहेगा। वही शनिवार को भी सुभाष नगर स्थित श्री राम मंदिर परिसर में आम जनों को श्री अखिल भारतवर्षीय शांत क्रांति जैन महिला संघ की सदस्याओं द्वारा छाछ प्रातः 10.30 बजे पिलाई जाएगी।