Home education लाखनपुर विद्यालय का सेक्शन स्थानांतरण मुद्दा ग्रामीण सेवा शिविर में उठा

लाखनपुर विद्यालय का सेक्शन स्थानांतरण मुद्दा ग्रामीण सेवा शिविर में उठा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नावां सिटी।
चौसला ग्राम पंचायत के ग्राम लाखनपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शाखा भवन को मुख्य भवन में स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को राजस्व राज्य मंत्री व विधायक विजय सिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि यह विद्यालय वर्ष 1992 से संचालित है, लेकिन वर्तमान में 6वीं कक्षा तक अध्ययनरत बच्चों को लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ता है। इस कठिनाई के समाधान के लिए विद्यालय भवन परिवर्तन की मांग रखी गई।

इस मुद्दे को लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय चौसला में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें 13 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर का उद्घाटन राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया और अधिकारियों को प्रभावी रिपोर्ट तैयार कर कार्यों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान नावां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, मारोठ मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल माली सहित भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया।

शिविर में तहसीलदार महेंद्र चंद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी जनार्दन प्रसाद, वरिष्ठ लेखा अधिकारी नरेश कुम्भज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की है कि लाखनपुर विद्यालय का सेक्शन स्थानांतरण शीघ्र पूरा होगा, जिससे बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में हो रही कठिनाइयाँ दूर होंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version