- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद (गौतम शर्मा)। राजसमंद जिले के कुंवारिया स्थित रा.उ.मा. विद्यालय का इस वर्ष परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, जिसमें विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कला वर्ग में पूजा पुरी (87.60%) प्रथम, पूजा गर्ग द्वितीय और अविका साहू तृतीय रहीं। वाणिज्य वर्ग का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जहां विकास जाट ने 88.20% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान वर्ग में आशीष जाट (83.60%) प्रथम और विष्णु गुर्जर द्वितीय रहे, वहीं कृषि वर्ग में घनश्याम (88.40%) ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
इसके अलावा लापस्या स्कूल का भी 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें उर्मिला तेली (94%) और खुशी जाट (91.60%) सहित कई छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- Advertisement -


















































