कुंवारिया पुलिस ने कस्बेवासियो से साईबर अपराध से बचाव व यातायात नियमो की दी जानकारी

0
151
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमन्द (गौतमशर्मा) के कुंवारिया पुलिस ने थाना अधिकारी उदयलाल के निर्देशन में गुरुवार को बीएसएनएल टावर के पास कस्बे वासियों को एएसआई कमलेंद्र सिंह झाला, नरेंद्र सिंह वह हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र वर्मा द्वारा आमजन को साइबर ठगी के अपराध को लेकर ग्रामीणों को सतर्क किया है। कि मोबाइल पर आने वाले एपीके जैसे मैसेज को नहीं खोले और किसी के द्वारा फ्रॉड कॉल द्वारा लालच देकर कुछ योजना दिखाकर पैसे मांग करते हैं तो पैसे नहीं डालें और अगर किसी को ओटीपी नहीं दे ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे, और अगर अकस्मात ऐसा हो भी जाता है तो तुरंत बैंक कर्मचारी और पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते उस खाते को फ्रिज किया जा सके, वही मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई है।

वहीं वाहन चालकों को सड़क पर चलते समय सड़क के संकेतों को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए चलने की अपील की है। ताकि दुर्घटना में कमी लाई जा सके और बताया कि आपके शहर में कोई भी संदिग्ध नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते अपराध को रोका जा सके। इस दौरान हेमन्त कुमार डांगी,बलवंत पीपाड़ा, हिम्मतनाथ, रतनपूरी गोस्वामी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here