- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
नकली घी की फैक्ट्री पकड़ी, दो टैंकर और दर्जनों केमिकल ड्रम जब्त
भरतपुर-दौसा। भरतपुर और दौसा जिले की सीमा पर कमालपुरा गांव के पास चल रही नकली घी बनाने की फैक्ट्री पर राजस्थान के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने देर रात छापा मारा।
मंत्री डॉ. मीणा रात करीब 11:15 बजे स्वयं फैक्ट्री पहुंचे और मौके पर ही कार्रवाई शुरू करवाई। छापे के दौरान दो टैंकर नकली घी और दर्जनों ड्रम केमिकल बरामद किए गए।
सूचना मिलते ही CMHO दौसा, खाद्य विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री में चल रही जांच और कार्रवाई अब भी जारी है।
- Advertisement -










































