Home accident कोटपूतली में कबाड़ गोदाम में भीषण आग

कोटपूतली में कबाड़ गोदाम में भीषण आग

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

तेज आंधी से भड़की लपटें, दमकल कर्मी घायल

कोटपूतली। जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित मौलाहेड़ा गांव के पास बने एक अवैध कबाड़ गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम में रखा कबाड़ जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते राहत कार्य शुरू होने से कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि तेज आंधी और हवाओं के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

घटना की सूचना पर आधा दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। फायर इंचार्ज बिनोद डोई ने बताया कि आग बुझाने के दौरान फायरकर्मी वीरेन्द्र सैनी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनका ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।

दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version