पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का PSO की गिरफ्तारी पर बयान
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सुरक्षा में तैनात जयपुर पुलिस लाइन के एक हेड कांस्टेबल एवं उनके पुत्र को SOG द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा, “मीडिया के माध्यम से जानकारी में आया है कि मेरी सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल और उनके पुत्र को SOG ने हिरासत में लिया है। किसी भी व्यक्ति की अपराध में कोई संलिप्तता हो तो कानून अपना काम करे।”
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि SOG बिना किसी दबाव के इस मामले की जांच कर एक तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचेगी।
