लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक पावन पर्व “रक्षाबंधन” के अवसर पर आज सिटी पैलेस जयपुर में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती को स्नेहपूर्वक रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
