लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़, रेनवाल (नवीन कुमावत) – राष्ट्रीय आध्यात्मिक ज्ञान सेवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्र एवं आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार दिवसीय शीतकालीन योग प्रशिक्षण शिविर शनिवार को बधाल के प्रिंस कॉलेज परिसर में शुरू हुआ।
शिविर का उद्घाटन भारत माता और स्वामी विवेकानंद की छायाचित्रों पर माल्यार्पण और जोशपूर्ण स्वागत के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में दोपहर 2 बजे डॉ. श्याम शर्मा खाटू श्याम और गौरीशंकर लांबा रामजीपुरा ने प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया। संगठन के संस्थापक सुखदेव जी महाराज ने शिविर के उद्देश्यों और संगठन के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।
शिविर में करीब 100 से अधिक साधक शामिल हुए, जिन्होंने सायंकालीन योग सत्र में दंड योग, व्यायाम और योग शिक्षाप्रद खेलों के माध्यम से राष्ट्र एवं राम कार्य के लिए साधना की।
इस शिविर में विभिन्न योग विधाओं के शिक्षक जैसे जयप्रकाश, धर्मेंद्र महाराज, गिरधारी महाराज, पुरुषोत्तम इंदौर और वीरेंद्र प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके अलावा, नवरत्न जांगिड़, आदेश, कमलेश, योगाचार्य प्रभु दयाल बड़ा किशनगढ़, बंशीलाल इंदौर और दिनेश आष्टी भी उपस्थित रहे।