लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर। जिले की खींवसर तहसील के ग्राम कांटिया में राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से बंद पड़े रास्ते से अतिक्रमण हटाकर उसे पुनः चालू कर दिया गया।
7 घंटे चला अभियान
तहसीलदार सुरेश चौधरी ने बताया कि खसरा नंबर 814 पर गैर मुमकिन कच्चे रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। करीब 7 घंटे तक चले अभियान के बाद मार्ग पूरी तरह साफ कर दिया गया।
प्रशासनिक टीम रही तैनात
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम और पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। टीम में पटवारी अर्जुन सिंह, पटवारी प्रदीप काला सहित अन्य अधिकारी शामिल थे, जबकि पुलिस व्यवस्था एएसआई पोकरराम देवड़ा ने संभाली।
50 घरों को सीधा फायदा
इस कार्रवाई के बाद करीब 50 घरों को जोड़ने वाला रास्ता फिर से सुचारू हो गया है। लंबे समय से रास्ता बंद होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी, जो अब दूर हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल पर संतोष जताते हुए आभार व्यक्त किया है।
