Home latest खनन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

खनन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

वेदांता भारत की पहली और सबसे बड़ी महिला अंडरग्राउंड खनन टीम का केंद्र है

महिला नेतृत्वित विकास आज भारत में सतत विकास का प्रमुख केंद्र बन गया है: प्रिया अग्रवाल हेब्बर

वेदांता लिमिटेड ने मनाया भारत की सबसे बड़ी महिला खनन कर्मियों की टीम का उत्सव

कंपनी का विविधता अनुपात तकरीबन 22 फीसदी, वित्तीय वर्ष 2030 तक 30 फीसदी तक पहुंचने की ओर अग्रसर

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) खनन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले, वेदांता लिमिटेड ने भारत की सबसे बड़ी महिला अंडरग्राउंड खनन टीम का उत्सव मनाया। वेदांता और हिंदुस्तान ज़िंक ने 2019 में भारत में पहली बार महिलाओं को अंडरग्राउंड खनन में शामिल किया था। कंपनी के विभिन्न व्यवसायों में 550 से अधिक महिलाएं कोर खनन कार्यों में कार्यरत हैं। भारत की अग्रणी ऊर्जा ट्रांजिशन मेटल्स, क्रिटिकल मिनरल्स, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी समूह वेदांता देशभर में अपने परिचालनों में लैंगिक समावेशन को बढ़ावा दे रहा है। 22ः से अधिक जेंडर डाइवर्सिटी के साथ, वेदांता के कार्यबल में 3,000 से अधिक महिला कर्मचारी शामिल हैं, जो इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यह भारत में मेटल्स और माइनिंग सेक्टर में वेदांता के समकक्षों की तुलना में महिला प्रतिनिधित्व का एक प्रभावशाली उदाहरण है।

प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में पारंपरिक रूप से कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी काफी कम रही है। हालांकि, वेदांता ने इस क्षेत्र में कई ऐतिहासिक पहल की हैं, जैसे देश की पहली भूमिगत महिला खननकर्मी और हिंदुस्तान जिंक में पूरी तरह महिला भूमिगत खान बचाव टीमों का गठन। हिंदुस्तान जिंक के पास तीन पूर्णतः महिला भूमिगत खान बचाव दल हैं, जो भारत में सबसे अधिक हैं। खनन के अलावा, कंपनी की मुख्य धातु उत्पादन प्रक्रियाओं में भी महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है।

उदाहरणस्वरूप, कंपनी के पास पूरी तरह महिला संचालित एल्युमिनियम उत्पादन लाइन (पॉटलाइन) और महिला लोकोमोटिव संचालन इकाई भी है। अच्छे जॉब कंटेंट तथा इंडस्ट्री 4.0 के माध्यम से टेक-उन्मुख दृष्टिकोण के लिए वेदांता की प्रतिबद्धता के चलते ही यह संभव हो पाया है। रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन ने इस सेक्टर में मानवीय हस्तक्षेप को कम कर कार्य प्रक्रियाओं को मानकीकृत बनाया है। महत्वपूर्ण खनिजों एवं ऊर्जा संक्रमण धातुओं में विश्वस्तरीय उछाल के बीच कंपनी उच्च विकास के इस क्षेत्र में करियर के अवसर प्रदान करती है। वेदांता सभी लिंगों को करियर के एक समान अवसर प्रदान कर सेक्टर में कौशल के अंतराल को दूर करती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version