Home latest केंद्रीय विद्यालय सेवानिवृत्त कर्मचारियों का द्वितीय अधिवेशन जयपुर में संपन्न

केंद्रीय विद्यालय सेवानिवृत्त कर्मचारियों का द्वितीय अधिवेशन जयपुर में संपन्न

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क। 

जयपुर। केंद्रीय विद्यालयों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का द्वितीय अधिवेशन आज जयपुर के होटल सरोवर पोर्टिको में आयोजित किया गया। इस अवसर पर KVSRTEWS के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आगंतुकों का स्वागत  आर. एन. दहिया एवं  आर. के. भाकर ने पारंपरिक साफा पहनाकर किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. बी. एन. सिंह ने की। महासचिव  जगत सिंह ने समिति द्वारा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। डॉ. होशियार सिंह ने समिति द्वारा लड़े गए कोर्ट केस की विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं,  दिनेश शर्मा (प्रशासनिक अधिकारी),  के. के. शर्मा एवं  अमर सिंह ने सेवानिवृत्त साथियों की समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार रखे।

सम्मेलन के दौरान संभागीय कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें  आर. के. भाकर को अध्यक्ष एवं  आर. एन. दहिया को महासचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में  आर. के. भाकर ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

Previous articleपीलूपुरा में फिर गुर्जर आंदोलन
Next articleसेमारी सरपंच पारवती देवी 222 वोट से जीती
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version