Home latest कीर समाज मंदिर के सामने 10 लाख की लागत से डोम निर्माण...

कीर समाज मंदिर के सामने 10 लाख की लागत से डोम निर्माण शुरू

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 
रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा

माण्डकलां (नगरफोर्ट): टोंक जिले के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध क्षेत्र माण्डकलां (मीनी पुष्कर) में कीर समाज के मंदिर के सामने 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डोम का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।

कीर मेहरा समाज मंदिर समिति के संयोजक किशन लाल कहार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष आयोजित तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान समाज बंधुओं द्वारा डोम निर्माण की मांग रखी गई थी। इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष के निजी सचिव एवं कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार सहित समाज के प्रतिनिधियों ने यह मांग उठाई थी।

इसके बाद तत्कालीन टोंक जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल ने 10 लाख रुपये की लागत से डोम निर्माण की घोषणा की थी। अब टोंक जिला परिषद द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी किए जाने के बाद ग्राम पंचायत नगरफोर्ट ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

जल्द होगा निर्माण पूर्ण

स्थानीय प्रशासन के अनुसार डोम का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसे शीघ्र ही पूरा कर समाज को समर्पित किया जाएगा।

यह डोम भविष्य में सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version