Home latest बाबासाहेब की जयंती पर कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बाबासाहेब की जयंती पर कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 
रिपोर्ट: प्रदीप कुमार डागा

नागौर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने नगर परिषद के नेहरू उद्यान स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों का प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में गोविंद सिंह भींचर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक नरेश बारोठिया सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version