Home latest कीचड़ एवं गन्दे पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

कीचड़ एवं गन्दे पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे में शुक्रवार को ग्रामीणों ने मुख्य रास्तों में व्याप्त कीचड़ एवं गन्दे पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर ग्राम पंचायत प्रशासन व उच्च प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए धरना दिया ।धरने की सूचना पर उनियारा विकास अधिकारी शंकर लाल मेघवाल व उनियारा थाने के हैंड कांस्टेबल देवराज सिंह मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे। लोगों व महिलाओं ने विकास अधिकारी का घेराव कर जमकर खरी खोटी सुनाई और महिलाओं ने विकास अधिकारी के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की।लोगों ने सरपंच व सचिव पर गंभीर आरोप लगाए ।विकास अधिकारी शंकरलाल मौके पर आने के बाद ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी व अन्य स्टॉफ ग्राम पंचायत कार्यालय में मौजूद नही था

। वहीं पंचायत के ताले लटके हुए नजर आए ।बाद में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से देखते हुए विकास अधिकारी ने सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को फ़ोन किया।उसके बाद ग्राम विकास अधिकारी रमेश प्रजापत व एलडीसी कविता शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्राम पंचायत कार्यालय के ताले खोले ।विकास अधिकारी शंकर लाल मेघवाल व उनियारा थाने के हैंड कांस्टेबल देवराज सिंह ने लोगों से काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। विकास अधिकारी द्वारा बार बार फ़ोन करने के बाद भी पलाई सरपंच गोपीलाल मीणा मौके पर नहीं पहुंचा ।इस दौरान वार्ड पंच लाड़ देवी, पूर्व वार्डपंच देवीलाल गुर्जर, जीएसएस अध्यक्ष प्रधान गुर्जर, राशन डीलर रामकिशन शर्मा, स्नेह लता शर्मा, जगदीश, राम प्रसाद धाबाई, कन्हैयालाल माली, पुखराज गुर्जर, कैलाश चंद शर्मा, बिहारीलाल गुर्जर, गोपीलाल धाकड़, मुकेश शर्मा, पिताराम गुर्जर, शंकरलाल सैन सहित कई महिला-पुरुष मौजूद थे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version