Home latest कठूमर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती 

कठूमर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: संजीव बंसल

कठूमर (अलवर): उपखंड मुख्यालय कठूमर के लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवाओं और महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कठूमर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार हमें सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देते हैं, जिन्हें जीवन में अपनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज के हर वर्ग के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। उनके प्रयासों से ही छुआछूत और ऊंच-नीच जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में ठोस पहल हुई।

इस अवसर पर जाटव समाज कठूमर के लोगों ने सर्व समाज के अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, सोमेश्वर चौधरी, कैलाश पाराशर, अनिल कूलवाल, सुमित सोनी, नीमा चौधरी मनखेड़ा, मोहन खंडेलवाल, महेश जाटव, राम अवतार जाटव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version