कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पौधारोपण

0
332
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— 500 से अधिक पौधे लगाए

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। ‘ हरियालो राजस्थान – एक पेड़ मां के नाम ‘ अभियान के तहत शनिवार को राजकीय मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ रेनवाल की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और स्कूल के खेल मैदान में 500 से अधिक पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ सहित एनसीसी वॉलेंटियर्स एवं कैडेट्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य छीतर मल वर्मा, व्याख्याता पिंकू कुमारी कुमावत, शैतान सिंह गुर्जर, एनएसएस प्रभारी दिनेश शर्मा, आरती, मंजू एचरा, दीपेंद्र सिंह शेखावत, रूपेंद्र सिंह एवं मांगीलाल जाट सहित स्टाफ भी मौजूद रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here