लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
— 500 से अधिक पौधे लगाए
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। ‘ हरियालो राजस्थान – एक पेड़ मां के नाम ‘ अभियान के तहत शनिवार को राजकीय मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ रेनवाल की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और स्कूल के खेल मैदान में 500 से अधिक पौधे लगाए गए।
