Home latest करुणा क्लब द्वारा पशु संरक्षण और जीवदया पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की...

करुणा क्लब द्वारा पशु संरक्षण और जीवदया पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई

0

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (विनोद सेन)  करुणा अंतरराष्ट्रीय चेन्नई के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबिया कला में चलने वालेकरुणा क्लब द्वारा पशु संरक्षण एवं जीव दया पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की |गई करुणा क्लब प्रभारी अशोक कुमार सेन ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता सतीश कुमार व्यास के नेतृत्व में पशु संरक्षण एवं जीव दया पर 21 बालक बालिकाओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर देवीलाल जाट कक्षा 11, द्वितीय स्थान पर अंकिता राय कक्षा 9 ,तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से पायल राजपूत कक्षा 12 व अंजू सुथार कक्षा 12 रहे| इस अवसर विद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं को करुणा शपथ भी दिलवाई गई जिसमें सभी ने शाकाहार मूलक जीवन- पद्धति अपनाने का निर्णय लिया |विद्यालय में चलने वाले करुणा क्लब के माध्यम से बच्चों में जीवो के प्रति दया भाव रखने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधि एवं कार्यक्रम करवाए जाते हैं|

Previous articleनेता का टिकिट कटने पर समर्थक पानी की टँकी पर चढ़ा
Next articleटोबैको फ्री यूथ कैम्पेन 2.0
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version