Home latest कंप्यूटेक स्किल एकेडमी में डिग्री वितरण समारोह सम्पन्न

कंप्यूटेक स्किल एकेडमी में डिग्री वितरण समारोह सम्पन्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोसल (सीकर) (ओम प्रकाश सैनी)। आरपी पंसारी जन सेवा ट्रस्ट, कोलकाता द्वारा संचालित निःशुल्क कंप्यूटेक स्किल एकेडमी में कौशल विकास प्रशिक्षण के प्रथम बैच का डिग्री वितरण कार्यक्रम समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। यह कोर्स नवरिति टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु के सहयोग से और सीआईआई द्वारा असेसमेंट संपन्न कराए गए प्रशिक्षण का हिस्सा था।

कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को डॉ. लवेंद्र सोलंकी और अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के प्रतिनिधि योगेश पंसारी ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आधुनिक कौशल से जोड़ने के लिए आरपी पंसारी जन सेवा ट्रस्ट लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि अगले सत्र में आधुनिक शिक्षा के दृष्टिकोण से नए कोर्स भी शामिल किए जाएंगे।

कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद पंसारी, मुन्नालाल गौड़, गिरीश प्रसाद, संतोष कुमार सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जीवन में कभी हतोत्साहित न होकर आगे बढ़ते रहने का प्रयास करना चाहिए, जिससे अनुभव और अंततः सफलता मिलती है।

समारोह में उपस्थित निर्मल कुमार खेतान सहित अन्य अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन निखिलेश खेतान ने किया और सीएसए के इंचार्ज संजय चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version