लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के श्री दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र, सुथड़ा में 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया।
प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा और निर्माण मंत्री गजानंद बड़जात्या ने बताया कि नेमिनाथ भगवान जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर थे। उन्होंने गिरनार पर्वत पर गहन तपस्या कर केवलज्ञान (सर्वज्ञता) प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह का उपदेश दिया और अंततः मोक्ष प्राप्त किया। जैन धर्म में उन्हें अत्यंत पूज्यनीय माना जाता है।
समारोह की शुरुआत मंगलाष्टक और नित्य अभिषेक के साथ हुई। पांडुशिला पर तेजमल, घासीलाल, संतु कुमार, राजेश कुमार, आदि कुमार, सम्यक कुमार और रेयांश कुमार (जैन खूँट वाले, उनियारा) ने श्रद्धापूर्वक पूजा की। इसके बाद देव शास्त्र पूजा के अंतर्गत चौबीस भगवान और नेमिनाथ भगवान की पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
भक्तामर अनुष्ठान और दीपार्चना साढ़े 7 बजे से आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति से भाग लिया।
